Hanuman Chalisa

चौथी बार MLC चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार, भरा नामांकन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 मार्च 2024 (14:47 IST)
Bihar news in hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधान परिषद में फिर से मनोनयन के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नीतीश ने लगातार चौथी बार विधान परिषद की सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल किया है।
 
उन्होंने सत्तारूढ़ उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह समेत राजग नेताओं की की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
 
कुमार के अलावा, उनके कैबिनेट सहयोगी संतोष सुमन और जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर सुमन के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी भी उपस्थित थे।
<

बिहार विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनाव-2024 के लिए जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी एवं डॉ. खालिद अनवर जी ने नामांकन किया।

जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं डॉ. खालिद अनवर जी को जीत की… pic.twitter.com/TBZcmCx0FW

— Janata Dal (United) (@Jduonline) March 5, 2024 >
निर्वाचन आयोग ने राज्य विधान परिषद की 11 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है जिनका कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। इनमें से 4 पर जदयू का कब्जा था, हालांकि विधानसभा में उसका संख्या बल कम होने के बाद पार्टी ने 2 सीटों पर अपना दावा छोड़ दिया है।
 
कुमार और अनवर के अलावा, जद (यू) के जिन लोगों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, उनमें संजय कुमार झा हैं, जो हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। इनमें रामेश्वर महतो भी हैं जो इस बार उम्मीदवार नहीं हैं।
 
भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, हालांकि सम्राट चौधरी, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि हम 4 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, एक सीट अपने सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के लिए छोड़ेंगे। जिन सीटों पर चुनाव की घोषणा हुई है उनमें से तीन पर भाजपा के सदस्य थे।
 
शेष सीटों में से 2 पर राजद की राबड़ी देवी (पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधान परिषद में विपक्ष की नेता) और राम चंद्र पूर्वे हैं। पूर्वे उच्च सदन के उप सभापति हैं। एक सीट कांग्रेस के प्रेम चंद्र मिश्रा के पास है।
 
नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 11 मार्च को समाप्त होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 14 मार्च निर्धारित की गई है। मतदान 21 मार्च को होना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

गुजरात में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और AI होगा नियंत्रित

मुफ्त राशन से मजबूत हो रही गरीबों की खाद्य सुरक्षा, योगी सरकार ने बदली यूपी की PDS व्यवस्था

योगी सरकार ने बदली सरकारी विद्यालयों की तस्वीर, कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार से मिली नई पहचान

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, मुनीर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को ही गोलियों से भून डाला

अगला लेख