• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Big announcement by Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu
Last Modified: शिमला , सोमवार, 4 मार्च 2024 (19:21 IST)

Himachal Pradesh के CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, अब महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए

Sukhwinder Singh Sukhu
Big announcement by Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई एक और गारंटी को पूरा करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को इस वित्तीय वर्ष में 1500 रुपए मासिक पेंशन देने का ऐलान किया है। इस योजना का नामकरण 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना' रखा गया है।
खबरों के अनुसार, महिलाओं की वित्तीय जरूरत को पूरा करने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें कई योजनाओं चला रही हैं। इस बीच कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए पेंशन देने की घोषणा की है। इस योजना का नामकरण 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना' रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र महिलाओं के लिए योजना को लागू किया जा रहा है।
 
राज्य की करीब 5 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ : मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी और उनका वित्तीय संकट दूर होगा। इससे राज्य की करीब 5 लाख महिलाओं को योजना के जरिए वित्तीय लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र से अधिक और 80 साल की उम्र तक वाली सभी महिलाओं को हम इस वित्तीय वर्ष में 1500 रुपए मासिक पेंशन देंगे। 
 
राज्य सरकार हर महीने करेगी 800 करोड़ रुपए खर्च : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 2.45 लाख माताएं और बहनें जो 1100-1150 रुपए प्रतिमाह पेंशन पा रही थीं, उन्हें भी 1 फरवरी 2024 से प्रतिमाह पेंशन 1500 रुपए कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि योजना के लिए राज्य सरकार हर महीने करीब 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। 
 
1 अप्रैल से ही शुरू हो जाएगा लाभ मिलना : उन्‍होंने कहा कि आय नियमों के तहत प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे और 1 अप्रैल से ही यह लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार को बने हुए करीब एक साल हो चुका है और हमने अपनी 5वीं गारंटी पूरी कर दी है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
भाजपा में मुखर होती नाराजगी, टिकट कटने पर चूरू सांसद ने लिखा, मेरा कसूर क्या है...