1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. New caste survey in Karnataka will start from September 22

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, नया जातिगत सर्वेक्षण 22 सितंबर से, अक्‍टूबर में पेश होगी रिपोर्ट

New caste survey in Karnataka will start from September 22
New caste survey in Karnataka : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि सरकार 22 सितंबर से 7 अक्टूबर तक राज्य में एक नया 'सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण' कराएगी। इस सर्वेक्षण को ‘जातिगत सर्वेक्षण’ के नाम से भी जाना जाता है। कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अक्टूबर के अंत तक रिपोर्ट पेश करने का कार्य सौंपा गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में सामाजिक एवं शैक्षिक सर्वेक्षण पर एक प्रारंभिक बैठक बुधवार को हुई। सर्वेक्षण का उद्देश्य वित्तीय स्थिति और भूमि स्वामित्व पर व्यापक आंकड़े एकत्र करना भी है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, पिछड़ा वर्ग आयोग ने सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण कराने के लिए सरकार को प्रस्ताव सौंपा है। इसके अनुरूप राज्य के सभी सात करोड़ लोगों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य जातिगत भेदभाव को खत्म करना है।
सर्वेक्षण का उद्देश्य वित्तीय स्थिति और भूमि स्वामित्व पर व्यापक आंकड़े एकत्र करना भी है। बैठक में सिद्धारमैया ने इस बात पर जोर दिया कि सर्वेक्षण के संबंध में सावधानी बरती जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सबसे सस्ती 7 सीटर MPV लॉन्च, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, 20 Km माइलेज, शुरुआती कीमत 6.29 लाख