1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Narendra Modi

राजग शासन में मौत सस्ती हो गई है : मोहन प्रकाश

Narendra Modi
मुंबई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने रविवार को यहां कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने मौत सस्ती, लेकिन जिंदगी महंगी बना दी है।
 
कांग्रेस नेता ने रायगड़ के पास पार्टी की एक जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने आम आदमी का जीवन दयनीय बना दिया है। जिंदगी महंगी बन गई है और मौत सस्ती हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आम आदमी को कुछ राहत पहुंचाने वाला एक भी फैसला नहीं लिया है।
 
उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर राज्य में किसानों की आत्महत्या पर रोक लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल में करीब 12,000 किसानों की मौत हुई है। (भाषा)
अगला लेख
बातचीत से इंकार किया हुर्रियत नेताओं ने