1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Nagpur hospital fire, 4 people dead

नागपुर के अस्पताल में आग, 4 लोगों की मौत

Nagpur hospital fire
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शुक्रवार रात एक निजी अस्पताल में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग झुलस गए। 
 
एक अधिकारी के मुताबिक शहर के वाडी इलाके में एक निजी अस्पताल में रात करीब 8 बजकर बजे आग लग गई। एनएमसी के प्रमुख अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके के अनुसार आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू में लगी। हालांकि आग दूसरी मंजिल तक ही सीमित रही।
 
प्रधानमंत्री ने दुख जताया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में आग की घटना पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट किया कि नागपुर के अस्पताल में आग लगने की घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 
अगला लेख
मध्यप्रदेश में Corona संक्रमण के 4882 नए मामले, 24 घंटे में 23 और लोगों की मौत