1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 4108 new cases of Corona in Nagpur, 60 dead
Written By
पुनः संशोधित: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (18:55 IST)

नागपुर में Corona के 4108 नए मामले, 60 लोगों की मौत

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 (Coronavirus) के 4 हजार 108 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 2 लाख 33 हजार 776 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि 60 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या यहां बढ़कर 5,218 हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक नागपुर शहर में संक्रमण की वजह से 3 हजार 310 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
अधिकारी ने बताया कि दिन में अस्पताल से 3,214 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,87,751 हो गई। जिले में अब 40,807 मरीजों का उपचार चल रहा है।
 
ये भी पढ़ें
केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गिनाए '7 घातक पाप', बाइबल का दिया हवाला