1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Muslim prisoners are keeping Navratri fast

एकता की मिसाल, मुस्लिम कैदी रख रहे हैं नवरात्रि का व्रत

Navratri
देश में इन दिनों बयानों और सांप्रदायिक घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन भारत में गंगा-जमुनी की बयार आज भी बहती है। आज देश में हिन्दू-मुस्लिम एक-दूसरे के त्योहार की खुशियां आपस में बांटते हैं। ऐसी एक मिसाल उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जेल के मुस्लिम कैदियों ने पेश की है। 
 
बाराबंकी जेल में बंद मुस्लिम कैदी भी अपने साथी हिन्दू कैदियों के साथ नवरात्रि के व्रत रख रहे हैं। जेल प्रशासन भी इन कैदियों का पूरा ध्यान रख रहा है।  

व्रत रख रहे सभी कैदियों के लिए फलों और अन्य फलाहारों की जेल व्यवस्था कर रहा है।

खबरों के मुताबिक बाराबंकी जेल में करीब 1000 कैदी हैं। इनमें से 200 हिन्दू और 25 मुस्लिम कैदी भी नवरात्रि के पहले दिन से व्रत रख रहे हैं।