Hanuman Chalisa
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. murder of ex village chief

पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या, पत्नी के साथ गैंगरेप

crime news
रायबरेली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले में बदमाशों ने पुरई गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या कर दी। उसकी पत्नी ने बदमाशों पर सामूहिक बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुबक्शगंज इलाके के पुरई गांव में गुरुवार को मध्यरात्रि के बाद पांच-छह बदमाश लूटपाट के इरादे से पूर्व ग्राम प्रधान उदयराज (28) के घर में घुस गए। आहट होने पर घर की छत पर पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे उदयराज की आंख खुल गई। बदमाशों को ललकारने पर उन्होंने उदयराज की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
 
उन्होंने बताया कि उदयराज की पत्नी ने तीन बदमाशों पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से उदयराज के पिता भी कोमा में हैं। उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि घर का सामान बिखरा पडा है। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
रुपया चार माह के निचले स्तर पर