रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai Yogi Model Mira Road Devendra Fadnavis
Last Updated : मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (19:38 IST)

मुंबई में योगी मॉडल का एक्शन, मीरा रोड के उपद्रवियों पर बुलडोजर कार्रवाई

Mumbai
Mira Road Clash : मुंबई के मीरा रोड के नया नगर में राम मंदिर शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई थी। 21 जनवरी की रात श्रीराम झंडे वाले वाहनों को तोड़कर लोगों के साथ मारपीट की गई थी।

इस पर योगी मॉडल की तरह कार्रवाई की गई है। उपद्रव करने वालों के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई की गई है।

जश्न मनाते हुए रामभक्त मोटरसाइकल और कार में शोभायात्रा निकाल रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे, यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने बहस शुरू कर दी और बात हाथापाई तक बढ़ गई थी।

घटना को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई का आदेश दिया था। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें
कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, JDU ने मोदी सरकार को दिया धन्यवाद