1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mukesh Ambani send sweets to 50000 policemen

मुकेश अंबानी ने मुंबई के 50000 पुलिसकर्मियों को भेजी मिठाई

Mukesh Ambani
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मुंबई महानगर के लगभग 50 हजार पुलिसकर्मियों को मिठाई के डिब्बे भेजे हैं।
 
मुंबई के प्रत्येक पुलिस स्टेशन को अंबानी परिवार की तरफ से मिठाई के डिब्बे मिले हैं। नीता और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को मुंबई में होगी।
 
मिठाई के डिब्बे के साथ एक छोटा-सा कार्ड भी है, जिस पर मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बच्चों के नाम से संदेश है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी हैं।
 
एक कांस्टेबल ने बताया कि मुझे पुलिस स्टेशन से मिठाई का डिब्बा मिला और पता चला कि यह अंबानी परिवार द्वारा उनके बेटे की शादी के अवसर पर भेजा गया है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुनिया का 13वां सबसे अमीर शख्स जब अपनी खुशियां पुलिसकर्मियों के साथ साझा करता है तो अच्छा लगता है। यह एक शुभ संकेत है। 
अगला लेख
आर्मी कैप पहनकर खेलने उतरी टीम इंडिया, राष्ट्रीय रक्षा कोष में दी मैच फीस