suvichar
Fri, 21 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mother kills her son

नहीं करा सकी इलाज, ली बेटे की जान

Mother kills her son मुम्बई एक महिला छह वर्षीय पुत्र की कथित तौर पर हत्या इलाज का खर्च
मुम्बई। मुम्बई में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में महिला ने अपने छह वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि वह उसके इलाज का खर्च नहीं उठा पा रही थी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सावित्री तिपन्ना (27) ने कथित तौर पर अपने पुत्र देवराज का मुम्बई के चेंबूर उपनगरीय इलाके स्थित अपने आवास पर गला दबा दिया। लड़के को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
पुलिस ने बताया कि उन्हें हत्या के पीछे सावित्री की भूमिका का संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। (भाषा)