Sun, 19 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. more than 10 BJP MLA can join Congress

गुजरात कांग्रेस का दावा, पार्टी में शामिल होंगे 10 से ज्यादा भाजपा विधायक

Gujarat Congress
अंबाजी (गुजरात)। गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने शनिवार को दावा किया कि जल्द ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 10 से अधिक विधायक कांग्रेस का दामन थाम लेंगे।
 

सोलंकी ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि ये विधायक भाजपा आलाकमान के तानाशाहीपूर्ण रवैए से उकताकर कांग्रेस में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी एक भव्य समारोह का आयोजन करेगी।
 
ज्ञातव्य है कि इससे पहले सोलंकी ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी अशोक गेहलोत के साथ महेसाणा में कथित पुलिस पिटाई में मारे गए एक जेलबंद पाटीदार युवक के परिजनों से वहां मुलाकात भी की थी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
‘सांप्रदायिक जहर वाले सांपों’ पर जीत हासिल करने वाला 'चतुर बनिया' से कहीं अधिक था...