suvichar
Sun, 23 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mono rail came on the same track in Mumbai

एक ही ट्रेक पर आमने-सामने आ गईं दो मोनो रेल, बड़ा हादसा टला...

Mono rail
नई दिल्ली। मुंबई में शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब चैंबूर में एक ही ट्रैक पर दो मोनो रेल आमने-सामने आ गईं।
 
हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि दोनों मोनो रेल में टक्कर हुई लेकिन मोनो रेल प्रशासन इसे मानने से इंकार कर रहा है।
 
मुंबई में मोनो रेल को चलाने वाली संस्था MMRDA के मुताबिक पॉवर सप्लाई की वजह से एक मोनोरेल रुक गई थी, जिसमें फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दूसरी मोनो रेल को भेजा गया था।
 
रात के दो बजे तक यात्रियों को मोनो रेल से निकालने का काम चलता रहा। राहत की बात ये रही है सभी यात्रियों को सही सलामत निकाल लिया गया है।