सम्बंधित जानकारी
- RSS प्रमुख भागवत 71 वर्ष के हुए, जन्मदिन आम दिनों की तरह ही गुजरा
- हिंदू और मुसलमानों के पुरखे एक ही : मोहन भागवत
- स्वाधीनता आंदोलन में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान का उत्सव
- RSS प्रमुख का बड़ा बयान, CAA, NRC का हिंदू-मुसलमान विभाजन से कोई लेना-देना नहीं
- इनसाइड स्टोरी:चित्रकूट महामंथन में कश्मीर से उत्तर प्रदेश चुनाव तक के लिए तैयार हुआ संघ (RSS) का ब्लूप्रिंट!
RSS में महिलाओं का प्रवेश वर्जित नहीं, मोहन भागवत का बयान
रांची। झारखंड में एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि महिलाओं के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रवेश वर्जित नहीं है। अधिक से अधिक महिलाएं संघ कार्य सा जुड़ें ऐसी हमारी अपेक्षा है। इसके लिए राष्ट्र सेविका समिति का गठन किया गया है। इससे जुड़कर महिलाएं संघ कार्य कर सकती हैं।
इसके साथ ही जितने भी अनुषंगी संगठन है सभी में महिलाएं जुड़कर पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकती हैं। भागवत ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र है। इसे किसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं।
यहां के मुसलमान अरब से नहीं आए। यहीं के रहने वाले हैं। उनके पूर्वज भी हिन्दू ही थे। हम सबका डीएनए एक है। वे संघ कार्य से जुड़ना चाहें तो जरूर जुड़ें। शाखा आएं और हमारे कार्यों को जानें। भागवत रविवार को धनबाद महानगर के प्रमुख स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे।
