• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. MLC Manorama Devi in trouble
Written By
Last Modified: गया , बुधवार, 11 मई 2016 (11:35 IST)

मुश्किल में एमएलसी मनोरमा देवी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

MLC Manorama Devi
गया। बिहार में जदयू से निलंबित विधान पार्षद मनोरमा देवी के घर से शराब बरामद होने के मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने विधान पार्षद के घर को सील कर दिया। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गई तीन थानों की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने रामपुर थाना क्षेत्र के ए.पी. कॉलोनी स्थित उनके आवास पर आज सुबह छापेमारी की।
 
उन्होंने बताया कि विधान पार्षद के घर पर नहीं मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उनके घर को सील कर दिया है। 
 
 
मल्लिक ने बताया कि सात मई को हु्ई छात्र आदित्य राज की हत्या के मामले में उनके पुत्र को आठ मई को गिरफ्तार करने गई पुलिस ने ए.पी. कॉलोनी स्थित विधान पार्षद के आवास से छह बोतल शराब बरामद की थी। उन्होंने बताया कि मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मनोरमा देवी अभी भूमिगत हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
दलित संत समागम, समाजनीति : भाजपा