• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Dalit sant gathering
Written By
Last Updated :उज्जैन , बुधवार, 11 मई 2016 (12:54 IST)

दलित संत समागम, समाजनीति : भाजपा

Dalit sant
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दलित समाज के संतों के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सिंहस्थ स्नान एवं सहभोज को राजनीति से परे समाजनीति बताया है और कहा है कि इससे दलित समाज को भक्तिमार्ग की मुख्यधारा से जोडने में मदद मिलेगी।
  
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि अमित  शाह के कार्यक्रम का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। यह कार्यक्रम भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में अंतर्निहित सामाजिक एकता के भाव को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है।
 
सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि देश में लंबे समय तक दलित समुदाय को भक्तिमार्ग से दूर रखा गया। इस कार्यक्रम से उन्हें भक्तिमार्ग की मुख्यधारा से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में न सिर्फ दलित बल्कि अन्य सभी समाज के संत, महामंडलेश्वर और शंकराचार्य भी सहर्ष सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने इस कार्यक्रम को कोई नाम नहीं दिया था वरन मीडिया ने ही इसे सामाजिक समरसता स्नान आदि नाम दिए हैं।
        
भाजपा अध्यक्ष के इस कार्यक्रम को मुख्य रामघाट पर नहीं करने को लेकर अटकलों पर सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य जयंती होने के कारण रामघाट पर भीड है, इसलिए स्नान वाल्मिकी घाट पर होगा। बाद में शाह रामघाट पर क्षिप्रा नदी की आरती करेंगे।
 
शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी 13 अखाडों की अखाडापरिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, सचिव हरि गिरि, वाल्मिकी धाम के प्रमुख बालयोगी उमेश नाथ, स्वामी सत्यमित्रा नंदजी आदि संतों के एक समागम को भी संबोधित करेंगे।(वार्ता)