Publish Date: Tue, 14 Mar 2017 (22:39 IST)Updated Date: Tue, 14 Mar 2017 (22:40 IST)
चंडीगढ़। पंचकुला जिले के अभेपुर गांव में एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी लड़की के पड़ोस में रहता है।
उसने नौ वर्षीय लड़की का अपहरण किया और बाद में सोमवार को उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंचकुला के पुलिस उपायुक्त अनिल धवन ने कहा कि हमें इस मामले में जल्द गिरफ्तारी होने की उम्मीद है। (भाषा)