1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Milind Deora Mumbai Congress President

मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Milind Deora
मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। मिलिंद ने इस्‍तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि वे पिछले हफ्ते राहुल गांधी से मिले थे। इसमें उन्‍होंने इस्‍तीफे की बात की थी।
 
राहुल गांधी से मिलने के बाद उन्‍होंने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही मिलंद देवड़ा ने लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली है और कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है।
 
मिलिंद देवड़ा ने पिछले माह पार्टी लाइन से हटकर मोदी सरकार की 'वन नेशन वन इलेक्‍शन' पहल का समर्थन किया था। इसके चलते वे हाईकमान के निशाने पर आ गए थे। इसके समर्थन में देवड़ा ने कहा था कि केंद्र सरकार का यह प्रस्ताव चर्चा योग्य है। 
 
हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि 1967 में देश में एक साथ चुनाव कराए गए थे। सरकार को आम सहमति बनाने का प्रयास जारी रखना चाहिए।
अगला लेख
कर्नाटक : सरकार को बचाने के लिए कुमारस्वामी दे सकते हैं इस्तीफा, खड़गे को सौंपी जा सकती है राज्य की कमान