dharma sangrah
✕

Kashmir में मतदान से एक दिन पहले आतंकी हमला, बिहार के श्रमिक की गोली मारकर हत्‍या

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (23:31 IST)
Migrant worker shot dead in Kashmir : प्रदेश में मतदान से एक दिन पूर्व आतंकी हमले में एक प्रवासी श्रमिक की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई, जबकि पुंछ में 3 आईईडी को नष्‍ट कर दिया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में बुधवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय व्यक्ति पर गोलीबारी की, जिसकी बाद में मौत हो गई।
ALSO READ: फिर होगा पुलवामा जैसा आतंकी हमला, x पर धमकी देने वाला देवबंद मदरसे का छात्र गिरफ्‍तार
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम गैर स्थानीय लोगों पर करीब से गोलीबारी की। उसकी पहचान बिहार निवासी शंकर शाह के पुत्र राजा शाह के रूप में की है। उन्हें गर्दन और पेट में दो गोलियां लगीं, उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्‍होंने दम तोड़ दिया। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
ALSO READ: श्रीनगर में आतंकी हमला, एक पंजाबी की मौत, प्रवासी नागरिक घायल
दूसरी ओर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बुधवार को सीमावर्ती जिले के जंगली क्षेत्र से तीन विस्फोटक आईईडी बरामद किए गए हैं। इनमें से प्रत्येक का वजन तीन से 20 किलोग्राम के बीच था। इन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया है।
ALSO READ: कश्‍मीर पुलिस का दावा, 2 पंजाबियों की हत्‍या में शामिल एक आतंकी को पकड़ा
एक अधिकारी ने बताया कि विशेष इनपुट पर पुंछ के गुरसाई के वन क्षेत्र में बुधवार को पुलिस, सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान घने जंगल के बीच एक गुफा में बनाए गए आतंकी ठिकाने का पता चला। इसके भीतर पांच किलो, 10 किलो और 20 किलो क्षमता वाले स्टील के कंटेनरों के अंदर रखे गए तीन आईईडी पाए गए। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। 

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख