dharma sangrah
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. MCD election : firing on AAP mla Amanatullah Khan

MCD चुनाव : आप विधायक अमानतुल्ला खान पर चलाईं तीन गोलियां...

MCD election
नई दिल्ली। दिल्ली निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान पर गोलीबारी की घटना के बाद सनसनी फैल गई। आप ने इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उल्लेखनीय है कि निगम चुनाव के लिए दिल्ली में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलीबारी की ये घटना दिल्ली के जामिया नगर इलाके के बाटला हाउस चौक पर हुई है। वारदात से पहले एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े हुए दिख रहे हैं। 
 
बताया जाता है कि इस झड़प के कुछ देर बाद ही विधायक अमानतुल्ला खान पर करीब रात बारह बजे तीन गोलियां चलाई गईं। खान का आरोप है कि इलाके में केजरीवाल की रैली के बाद कांग्रेस बौखला गई है। गोलीबारी घटना के लिए सीधे सीधे कांग्रेस ही जिम्मेदार है। 
 
जामिया नगर ओखला विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है। यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। 2015 विधानसभा चुनाव में अमानतुल्ला खान ने कांग्रेस के प्रत्याशी को इस सीट से हरा दिया था। इस गोलीबारी को दोनों पार्टियों की टसल से जोड़कर देखा जा रहा है। 
ये भी पढ़ें
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खास बातें