सम्बंधित जानकारी
- 24 घंटे में 13,086 नए कोरोना मरीज, 5 दिन में करीब 80 हजार संक्रमित
- Maharashtra Corona Update: संक्रमण के 1515 नए मामले, 3 की मौत, 78 लाख से अधिक संक्रमणमुक्त
- Corona से जंग में भारत की बड़ी जीत, देश में 90 प्रतिशत वयस्कों को लगा कोविड-19 का टीका
- 3 दिन में 50,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 1.11 लाख एक्टिव मरीज
- Vaccination: सभी लोगों पर समान रूप से प्रभावी हैं कोविडरोधी टीके, दुबले व मोटे लोगों को जोखिम अधिक
कोरोना का डर, चेन्नई में मास्क फिर अनिवार्य, नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना
चेन्नई। कोरोनावायरस की चौथी लहर के बीच तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक बार फिर मास्क अनिवार्य हो गया है। जो लोग मास्क नहीं पहनेंगे उन पर अर्थदंड किया जाएगा।
ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के अनुसार जो लोग मास्क नहीं पहनने के नियम का उल्लंघन करेंगे उन पर 500 रुपए का अर्थदंड किया जाएगा। यह आदेश बुधवार यानी 6 जुलाई से लागू हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,086 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,35,31,650 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,14,475 पर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 19 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,242 हो गई।
