मंगलवार, 29 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. marriage of 14 women in 7 states, arrested in Odisha
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (09:13 IST)

7 राज्यों की 14 महिलाओं से की शादी, महिलाओं से पैसे लेकर हो जाता था फरार

marriage
भुवनेश्वर। पिछले 48 सालों में देश के 7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी करने वाले 60 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पाटकुरा थानाक्षेत्रा के एक गांव के निवासी इस व्यक्ति ने पत्नियों को छोड़कर भागने से पहले इन महिलाओं से पैसे लिए। हालांकि गिरफ्तार व्यक्ति ने आरोपों से इनकार किया है।
 
भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपी ने 1982 में पहली शादी की थी और 2002 में दूसरी शादी तथा उसे इन दोनों शादियों से 5 बच्चे हुए।
 
दास ने बताया कि 2002 से 2020 तक उसने वैवाहिक वेबसाइटों के माध्यम से अन्य महिलाओं से दोस्ती की तथा पहली पत्नियों को बिना बताए इन महिलाओं से शादी की।
 
पुलिस के अनुसार वह आखिरी पत्नी के साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रह रहा था जो दिल्ली में एक विद्यालय में अध्यापिका है। पुलिस का कहना है कि इस महिला को पिछली शादियों का पता चल गया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने तब उसे किराए के मकान से गिरफ्तार किया।
 
पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपी अधेड़ उम्र की एकल महिलाओं खासकर तलाकशुदा को अपना शिकार बनाता था जो वैवाहिक वेबसाइटों पर साथी ढूढती थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी उसे छोड़ने से पहले उसके पैसे ले लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 एटीएम कार्ड, 4 आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
महाराष्‍ट्र में कम हुआ तीसरी लहर का कहर, मुंबई में 95 फीसदी नमूनों में 'ओमीक्रोन' की पुष्टि