शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Maoists burnt many vehicles in Lakhisarai
Written By
Last Modified: लखीसराय , शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (11:31 IST)

लखीसराय में नक्सलियों का कहर, जेसीबी समेत कई वाहनों को फूंका

Maoists
लखीसराय। बिहार में उग्रवाद प्रभावित लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने शुक्रवार देर रात बालू उठाव में लगे जेसीबी के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी तथा कई वाहनों में आग लगा दी। 
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बतसपुर गांव के गंगटिया घाट पर रात्रि करीब डेढ़ बजे 40 की संख्या में हथियारबंद माओवादियों ने हमला किया और जेसीबी मशीन के चालक राजेश बिंद (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद माओवादियों ने 1 जेसीबी, 5 ट्रक, 1 टेलर और 1 मोटरसाइकल में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मृतक इसी थाना क्षेत्र के भंडार गांव का निवासी था। 
 
सूत्रों ने बताया कि माओवादी दस्ते में महिलाएं भी शामिल थीं। जेसीबी मशीन पर गोलियों के 5 निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार ठेकेदारों द्वारा किउल नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन करने के बाद गंगटिया घाट पर इकट्ठा किया जाता है और वहीं से बालू की बिक्री की जाती है। बालू के अवैध कारोबार पर कब्जा करने के उद्देश्य से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भाजपा कार्यकारिणी बैठक : दुल्हन की तरह सजा भुवनेश्वर