सम्बंधित जानकारी
- ...तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, जानिए देवेंद्र फडणवीस ने क्यों कहा ऐसा
- मनोज जरांगे की महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर नजर, आंदोलन को लेकर क्या बोले
- महाराष्ट्र : BJP नेता रावसाहेब दानवे ने मनोज जरांगे को दी चुनौती, बोले- विधानसभा चुनाव में उतारें 288 मराठा प्रत्याशी
- पुणे की अदालत ने जरांगे के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट रद्द किया
- Maratha Reservation : जारांगे की जिद, CM शिंदे की चेतावनी, आखिर क्या हुआ 17 दिन की भूख हड़ताल का
मांग पूरी न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल : मनोज जरांगे
Manoj Jarange's statement on Maratha reservation movement : मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण की उनकी मांग पूरी नहीं करती तो वह 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जातिवाद में लिप्त होने और उन पुलिस अधिकारियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में जरांगे ने यह बात कही। उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जातिवाद में लिप्त होने और उन पुलिस अधिकारियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जिन्होंने पिछले वर्ष एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मराठा समुदाय के लोगों पर कथित तौर पर बल प्रयोग किया था।
उन्होंने कहा, क्या फडणवीस ने महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह (लाडकी बहन योजना के माध्यम से) देने के लिए नागपुर में अपनी जमीन या बंगला बेचा है? पैसा हमारा है लेकिन वे खुद का प्रचार कर रहे हैं। जरांगे मराठा समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा समुदाय (ओबीसी) का दर्जा देने और पात्र कुनबी मराठों के सगे सोयारे (रक्त संबंधियों) को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष की शुरुआत में जारी मसौदा अधिसूचना के अमल की मांग कर रहे हैं।
जरांगे ने पूर्ण और अंतिम आंदोलन का आह्वान करते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें पूरी करने में विफल रहती है तो वह 29 सितंबर को अनिश्चितकालीन उपवास शुरू करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
