• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. manish sisodiya wife admitted in hospital
Written By
Last Modified: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (16:00 IST)

मनीष सिसोदिया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है बीमारी

मनीष सिसोदिया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है बीमारी - manish sisodiya wife admitted in hospital
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा ‘ऑटोइम्यून डिसऑर्डर’ से पीड़ित हैं। उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
आबकारी नीति मामले में फरवरी में आप नेता सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने सिसोदिया के आवास पर उनकी पत्नी से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।
 
केजरीवाल ने कहा था कि सीमा सिसोदिया एक बहुत ही गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा था कि यह मल्टीपल स्केलेरोसिस है, जिसमें दिमाग धीरे-धीरे शरीर पर नियंत्रण खो देता है। वह घर पर अकेली हैं। मनीष उनकी देखभाल करते थे। सिसोदिया का बेटा पढ़ाई के लिए विदेश में है।
 
ये भी पढ़ें
लालूजी के बेटे नहीं होते तो क्या तेजस्वी नौकरी पा लेते? प्रशांत किशोर का तंज