1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Man harasses woman constable in Uttar Pradesh, held

चलती बस में महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के मिरानपुर में चलती बस में एक व्यक्ति ने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ की।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब वह अपने थाने की ओर लौट रही थी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
एसएचओ मनोज चौधरी ने बताया कि सादे कपड़ों में कांस्टेबल ड्यूटी के लिए रामराज थाना की ओर शनिवार को लौट रही थी। उसी समय अमित कुमार (26) ने बस में उससे छेड़छाड़ की। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और तलाशी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (भाषा)
अगला लेख
उड़ते विमान में यात्री को हार्टअटैक, इंदौर में आपात लैंडिंग