1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mamta Banerjee said that climate change is a big threat

ममता बनर्जी ने कहा, जलवायु परिवर्तन एक बड़ा खतरा, हम सभी पृथ्वी को बचाएं

Mamta Banerjee
कोलकाता। कोरोना वायरस महामारी को मानव सभ्यता के इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन का और भी बड़ा खतरा व्यापक स्तर पर मंडरा रहा है।
पृथ्वी दिवस पर बनर्जी ने लोगों को एकसाथ मिलकर इस ग्रह को बचाने के वास्ते जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मुकाबला करने को कहा।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि आज पृथ्वी दिवस है। हमारा ग्रह मानव इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक कोरोना महामारी से गुजर रहा है। लेकिन एक और बड़ा खतरा जो हम पर मंडरा रहा है- जलवायु परिवर्तन। इन चुनौतियों से लड़ने और अपने इस खूबसूरत ग्रह को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। पृथ्वी दिवस दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। (भाषा)
अगला लेख
UP में अनोखी पहल, Lockdown में बाहर निकले लोगों की उतारी आरती और दिया प्रसाद...