1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mamta Banerjee praised Governor CV Anand Bose

ममता बनर्जी ने की राज्यपाल बोस की तारीफ, बोलीं- वह सज्जन व्यक्ति हैं...

Mamta Banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मौजूदा राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तारीफ करते हुए उन्हें सज्जन व्यक्ति करार दिया। इसके पहले तृणमूल कांग्रेस और इसकी प्रमुख ममता बनर्जी के राज्य के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे थे।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि वह राज्यपाल को आगामी क्रिसमस और नए वर्ष की बधाई देने के लिए राजभवन गईं। बोस से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा, वह एक सज्जन व्यक्ति हैं और उन्होंने बहुत अच्छा व्यवहार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो उसे बातचीत से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बेहद अच्छे हैं और राज्य सरकार के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं, मुझे लगता है कि अब कोई समस्या नहीं होगी।Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
तवांग झड़प के बाद भारत-चीन के बीच हुई कोर कमांडर स्तर की बातचीत, इस मुद्दे पर सहमत हुए दोनों देश