1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mahila samridhi yojana registration process required documents to get 2500 rupees per month

Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में इस तारीख से होगी महिला समृद्धि योजना की शुरुआत, खातों में आएंगे 2500 रुपए

Mahila Samridhi Yojana
दिल्ली में भाजपा सरकार की महिला समृद्धि योजना 8 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में 21-60 वर्ष आयु वर्ग की वे महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है, उन्हें योजना प्रस्ताव के तहत 2,500 रुपए की मासिक सहायता मिलेगी। योजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के मुख्य सचिव की उपस्थिति में एक बैठक में पात्रता मानदंडों पर चर्चा की गई। यह योजना विधानसभा चुनाव में भाजपा का एक प्रमुख चुनावी वादा था।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला समृद्धि योजना के तहत पंजीकरण के लिए पात्र महिलाओं की आय सीमा 2.5 लाख रुपए होगी। हमने योजना का मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मसौदा स्वीकृत होने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेता 8 मार्च के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपए प्रदान करने की योजना का ऑनलाइन पंजीकरण और कुछ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक भुगतान किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में कहा था कि योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Mumbai 26/11 Attacks : आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने की भारत न भेजने की अपील, बोला- प्रताड़ना से कुछ ही दिनों में हो सकती है मौत