1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra flood Navy Kolhapur Rakhi

बाढ़ में फंसी महिलाएं, मदद को आए 'भाई', 4 दिन पहले ही मन गई राखी

Navy
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भले ही बाढ़ का पानी उतार पर हो लेकिन तबाही के निशान स्पष्ट दिखाई देते हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जब भी नौसेना और एनडीआरएफ का दल मदद के लिए पहुंचता है लोगों की आंखें भर आती है। ऐसा ही नजारा राजापुर गांव में भी दिखाई दिया।
 
जब यहां बाढ़ में फंसी महिलाओं की उम्मीदें खत्म होने की कगार पर थी तभी नौसेना के भाई मदद के लिए पहुंच गए। उन्हें न सिर्फ राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई बल्कि पानी से भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस फिर क्या था बहनों ने भी अपना 'धर्म' निभा रहे इन भाईयों की कलाई पर प्रेम की डोर बांध दी और इस तरह 4 दिन पहले ही यहां राखी का त्योहार मन गया।
अगला लेख
छत्तीसगढ़ में हाथी बना जानलेवा, 2 लोगों को कुचलकर मार डाला