मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Leopard entered the house in Meerut
Written By हिमा अग्रवाल
Last Updated : शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (11:53 IST)

तेंदुए को घर में घुसे देखकर थम गईं लोगों की सांसें, वन विभाग चला रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

तेंदुए को घर में घुसे देखकर थम गईं लोगों की सांसें, वन विभाग चला रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन - Leopard entered the house in Meerut
मेरठ। मेरठ के एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के अंदर तेंदुआ घुस आया। पल्‍लवपुरम फेस-2 के क्यू पॉकेट में स्वप्निल अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों का शोर सुनाई दिया कि तेंदुए ने 9 फुट की दीवार कूदी है। देखते ही देखते यह वन्यजीव स्वप्निल के घर में प्रवेश पा गया। तेंदुए की आहट सुनते ही पूरे परिवार ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
 
तेंदुए की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोगों का जमावड़ा लग गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। वन विभाग के डीएफओ राजेश कुमार साथियों के साथ तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंचे, लेकिन तेंदुआ वन विभाग को धता बताते हुए जाल से निकलकर भाग निकला। फिलहाल वन विभाग की टीम का तेंदुआ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
 
मेरठ के थाना पल्लवपुरम थाना फेस 2 में क्यू पॉकेट मकान नंबर 71 में स्वप्निल अपने परिवार में मां आभा शर्मा, पत्नी ममता और 2 बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह अचानक से उन्हें दरवाजे की तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा एक बड़ा-सा तेंदुआ मेन गेट से छलांग लगाकर घर के अंदर आ गया है जिसके चलते स्वप्निल ने पूरे परिवार सहित खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सुबह के समय लोग मॉर्निंग वॉक और दूध लेने के लिए निकलते हैं। उन्होंने सड़क से घर के अंदर तेंदुए को कूदते हुए देखा तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।
 
पल्लवपुरम के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को चारों तरफ से भीड़ को हटाते हुए परिवार को अंदर रहने की सलाह दी। स्वप्निल के पड़ोसी सचिन ने बताया की तेंदुआ दूर से दौड़ता हुआ दिखाई दिया जिसे देखकर लोग शोर मचाने लगे। वहां पर भगदड़ मच गई और तेंदुआ दीवार के ऊपर से छलांग लगाते हुए मकान में घुस गया।
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी बोले, ‘ग्रीन हाइड्रोजन’ का केंद्र बन सकता है भारत