शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. Who will be new Delhi CM BJP legislative party meeting tomorrow
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 16 फ़रवरी 2025 (18:52 IST)

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

Delhi Chief Minister
दिल्ली में भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी, इसे लेकर कल सस्पेंस खत् हो सकता है। मीडिया खबरों के मुताबिक 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे से दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसमें दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया जाएगा। 18 फरवरी को शपथग्रहण समारोह होगा। मीडिया खबरों के मुताबिक हालांकि शपथग्रहण समारोह बहुत बड़ा और भव्य नहीं होगा।
27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली में वापसी की है लेकिन अब तक मुख्यमंत्री पद पर किसी नाम को लेकर मुहर नहीं लगी है। अब सबकी नजरें 17 फरवरी को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक पर है।
इस बैठक में भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे।  दिल्ली में भाजपा ने 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि AAP को सिर्फ 22 सीटें मिली हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गजों चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

मीडिया में बीती रात ये खबर चल रही थी कि प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री रेस से बाहर हो चुके हैं। भाजपा अब तीन प्रमुख नामों मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र महाजन और रेखा गुप्ता पर विचार कर रही है।
 
दिल्ली भाजपा ने 16 फरवरी को प्रस्तावित सभी राजनीतिक आयोजनों को स्थगित कर दिया है। भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पार्टी ने यह फैसला लिया है।

दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसदगण और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्तावित सभी राजनीतिक आयोजनों को स्थगित कर दिया है। यह फैसला उस दुखद घटना के प्रति शोक और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए लिया गया है।
ये भी पढ़ें
NDLS Stampede : बच्चों के बैग और बिखरे सामान, खोई हुई जिंदगियों की याद दिलाते भगदड़ के भयावह दृश्य