Daily Horoscope
Sat, 26 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Lata Mangeshkar Dadasaheb Phalke Award

लता मंगेशकर ने दादा साहब फाल्के को याद किया

Lata Mangeshkar
मुंबई। भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के को उनके 148वें जन्मदिन पर सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 87 वर्षीय गायिका ने ट्विटर पर फाल्के को याद किया। मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा कि नमस्कार। दादा साहब फाल्केजी को कौन भूल सकता है जो भारतीय सिनेमा के जनक थे। आज उनकी जयंती है। 
 
मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ढूंढीराज गोविंद फाल्के निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे और वे दादा साहब फाल्के के नाम से लोकप्रिय हैं। उनके नाम पर देश का सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
 
उन्होंने 1913 में पहली पूर्ण फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाई थी और 19 वर्ष के अपने करियर में 95 फिल्मों और 26 लघु फिल्मों का निर्माण किया था। फाल्के का निधन 73 वर्ष की उम्र में 16 फरवरी 1944 को हुआ था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मुंबई-गोवा ट्रेन यात्रियों को मिलेगा स्पेशल खाना