शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. भूस्खलन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 दिन बाद खुला
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 मार्च 2021 (15:29 IST)

भूस्खलन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 दिन बाद खुला

Jammu Srinagar National Highway | भूस्खलन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 दिन बाद खुला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन के कारण 2 दिन तक आवाजाही स्थगित रहने के बाद रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एकतरफा यातायात बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिले के कैफेटेरिया मोड़ के पास मलबा हटाने के बाद गुरुवार तड़के राजमार्ग को खोल दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात (राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन) पारुल भारद्वाज ने कहा कि राजमार्ग पर गुरुवार को ताजा यातायात की अनुमति नहीं दी जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि भूस्खलन के मलबे को हटाने के बाद रामबन और नाशरी के बीच फंसे यातायात को एकतरफा घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई है। पिछले 3 दिन से बर्फबारी और बारिश होने के बाद सोमवार को राजमार्ग बंद कर दिया गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Bengal Assembly Elections: योगी ने साधा निशाना, कहा- बंगाल के विकास में ममता की कोई रुचि नहीं