सम्बंधित जानकारी
- बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए थे मंत्री, वीडियो में मुस्कुराते दिखे, बवाल
- बाढ़ प्रभावित सांगली में बड़ा हादसा, बचाव कार्य में जुटी नौका पलटने से 9 की मौत
- पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ से हालात बिगड़े, सांगली जिला जेल में घुसा पानी
- कोल्हापुर में बाढ़ का कहर, 340 से ज्यादा पुल डूबे, 51,000 लोग प्रभावित
- वडोदरा में सड़कों पर आए मगरमच्छ, पकड़ने जुटी वन विभाग की टीम
केरल में कहर, भूस्खलन से 100 लोगों के मरने की आशंका
मलप्पुरम। केरल के निलाम्बुर के पास बोतनम में शुक्रवार सुबह भारी भूस्खलन के कारण मलबे के नीचे दबने से करीब 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है। भूस्खलन में 40 घर जमींदोज हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया यहां निलाम्बुर के पास तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिनमें से एक स्थान पर भारी और दो अन्य स्थानों पर हल्का भूस्खलन हुआ है। सूत्रों ने बताया मुथप्पन पहाड़ी के दरकने से करीब 100 लोगों के दबकर मरने की आशंका है।
निलाम्बुर के पास पाथर में भी भूस्खलन हुआ है। वह राहत अभियान चलाया गया है और कुछ लोगों के लापता होने की रिपोर्ट है। मलप्पुरम में कोट्टाकुन्नु में भी भूस्खलन हुआ, जिसमें छह लोगों के लापता की रिपोर्ट है। दो मकानों को नुकसान पहुंचा है।
इडवान्ना के पास शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। लगातार भारी बारिश के कारण कवालापरा नहर का बहाव अत्यधिक तेज होने से कम से कम तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। (वार्ता)
