1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Lalu Prasad Yadav, Tejasvi Yadav

लालू की बिगड़ती तबीयत को लेकर चिंतित तेजस्वी, देखने पहुंचे अस्पताल

Lalu Prasad Yadav
मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव की बिगड़ती तबीयत को लेकर चिंतित हैं।


राजद प्रमुख का एक सप्ताह से अधिक समय से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि मैं कई बीमारियों के कारण मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती अपने बीमार पिता को देखने गया था।

तेजस्वी ने कहा कि उनका बिगड़ता स्वास्थ्य और बढ़ते संक्रमण को देखकर व्याकुल हूं। प्रार्थना करिए कि वे जल्द स्वस्थ हों। विशेषज्ञ डॉक्टर चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।
अगला लेख
शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास, सेंसेक्‍स 38402 और निफ्टी 11581 के पार