1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. kiran singh deo chhatisgarh bjp president

किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष, कौन है यह नया चेहरा?

kiran singh deo
नई दिल्ली। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। वे हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे।
जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं।
 
भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।
 
अगला लेख
Year Ender 2023 : टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने 2023 वनडे फॉर्मेट में बनाए सबसे ज्यादा रन