1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kerala FM Thomas Isaac controversial statement on Vaman

केरल के वित्तमंत्री ने किया 'वामन' का अपमान, BJP नाराज

Kerala FM
कोच्चि। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक द्वारा भगवान विष्णु के वामन अवतार के बारे में धोखा शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर भाजपा ने नाराजगी व्यक्त की है और मार्क्सवादी नेता से इसके लिए माफी मांगने को कहा है।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि इसाक को अपनी टिप्पणी पर भगवान विष्णु के भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।
 
इसाक ने ओणम के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए और 14 तरह की सब्जियों के उचित मूल्य की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, 'हम महाबली (राजा बलि) का उत्सव मनाते हैं, न कि उनके साथ धोखा करनेवाले वामन का। महाबली ने किसी के साथ जाति और पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं किया।'
 
उन्होंने कहा, 'फसल उत्सव मनाने के लिए इस साल कुछ अलग है। केरल ने सब्जियों के मामले में आत्मनिर्भरता के अभियान के लिए 14 तरह की सब्जियों के उचित मूल्य की घोषणा की है।'
 
इसाक के ट्वीट से सुरेंद्रन नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान वामन की पूजा करोड़ों श्रद्धालु करते हैं और वह विष्णु के अवतार हैं।
 
उन्होंने यह भी कहा कि ओणम का सबसे बड़ा उत्सव राज्य के एर्नाकुलम जिले के थ्रिक्काकारा में भगवान वामन के मंदिर में मनाया जाता है।
 
सुरेंद्रन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, 'इसाक ने वामन का अपमान किया है, इसलिए उन्हें भगवान विष्णु के श्रद्धालुओं से माफी मांगनी चाहिए।'
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : Corona के लक्षणों को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों का बड़ा अध्ययन