गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. kedarnath yatra from sonprayag viral on social media
Written By एन. पांडेय
Last Modified: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (14:03 IST)

सोनप्रयाग से केदारनाथ यात्रा पर निकले हजारों लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...

सोनप्रयाग से केदारनाथ यात्रा पर निकले हजारों लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल... - kedarnath yatra from sonprayag viral on social media
केदारनाथ। 3 दिन आपदा और खराब मौसम के कारण प्रशासन द्वारा और खराब मौसम के कारण प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा खुल जाने से केदारनाथ में फिर रौनक लौट गई। केदारनाथ यात्रा के बेस कैम्प सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों की भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हजारों की तादात में लोग सोनप्रयाग पुल से गुजर रहे हैं। 3 दिनों तक पहाड़ी जिलों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। ऐसे में तीर्थ यात्री जगह-जगह फंसे हुए थे। तीर्थ यात्री 17, 18 एवं 19 अक्टूबर तक यात्रा बन्द होने के कारण रुके हुए थे।
 
ऐसे में जब 20 अक्टूबर को केदारनाथ यात्रा को खोला गया तो सोनप्रयाग यात्रा पड़ाव में तीर्थ यात्रियों की हजारों में भीड़ जमा हो गई। यह वीडियो उस दौरान का है, जब केदारनाथ यात्रा को खोला गया और तीर्थयात्री बड़ी संख्या में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए निकले।
 
चारधाम यात्रा प्रशासन के द्वारा जारी आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं। 21 अक्टूबर को चारधाम यात्रा प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 20 अक्टूबर को केदारनाथ में 10,504 यात्री दर्शनों के लिए पहुंच गए। हालांकि 15 अक्टूबर को भी 11,000 से ज्यादा  यात्री केदारनाथ में थे।

इस सीजन में एक दिन में सर्वाधिक 16,638 यात्री 16 अक्टूबर को केदारनाथ दर्शनों को पहुंचे थे। उसके बाद 17 अक्टूबर को 14,556 यात्री केदारनाथ पहुंचे तब से बारिश शुरू होने के बाद यात्रा रोक दी गई। उसके बाद भी बीच में रुके छुट पुट यात्रा में निकले लोग केदार आते रहे।
 
यात्रा में लगाई रोक के बावजूद केदारनाथ में 18 अक्टूबर को 5008 और 19 अक्टूबर को 1126 यात्री वह फंसे रहे। उसके बाद जब यात्रा से रोक हटी तो 20 अक्टूबर को तमाम यात्रा मार्ग पर रुके यात्रियों का सैलाब केदारनाथ की तरफ उमड़ पड़ा।
ये भी पढ़ें
अश्लील वीडियो देखने से मना करने पर 3 बच्चों ने की 6 वर्षीय बच्ची की हत्या