suvichar

कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं घटी

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (22:16 IST)
जम्मू। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोमवार को दावा किया कि इस साल अप्रैल महीने के बाद कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुई हैं। उनके दावों के बीच ही केंद्र सरकार द्वारा नवनियुक्त वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा बातचीत से कश्मीर सुलझाने कश्मीर पहुंचे हैं।
 
 
सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने कहा कि 2017 में खासकर अप्रैल महीने के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं घटी हैं। यह घटनाएं इसलिए कम हुई, क्योंकि पत्थरबाजी से किसी भी तरह का सकारात्मक परिणाम नहीं आ पाया और लोगों ने इसे महसूस करना शुरू किया। रविदीप साही ने कहा कि एनकाउंटर वाले जगहों पर पत्थरबाजी की घटनाएं चिंता का विषय हैं।
 
इस बीच जम्मू-कश्मीर में विभिन्न दलों और गुटों से बातचीत के लिए केन्द्र द्वारा विशेष वार्ताकार नियुक्त किए गए दिनेश्वर शर्मा सोमवार को पांच दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंच चुके हैं। शर्मा के कश्मीर घाटी में तीन दिनों तक ठहरने की संभावना है और वह दो दिन जम्मू क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां वे राज्य के सभी पक्षों से अलग-अलग समूहों में या फिर व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करेंगे। 
 
सोमवार को जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि दिनेश्वर शर्मा काफी अनुभवी व्यक्ति हैं और वह बातचीत पर सकारात्मक नतीजों की आशा करते हैं।
 
हालांकि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा था कि उन्हें वार्ताकार की नियुक्ति कर वार्ता प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास से अधिक उम्मीदें नहीं हैं।
 
उनके दौरे से पहले सईद अली शाह गिलानी की अगुवाई वाले हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े ने रविवार को दावा किया कि राज्य सरकार के एक अधिकारी ने गिलानी और शर्मा की बैठक कराने को लेकर उनसे संपर्क साधा है। संगठन ने दावा किया कि उसके नेता केंद्र के प्रतिनिधि शर्मा से मुलाकात नहीं करेंगे।
 
हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के एक प्रतिनिधि ने चार और पांच नवंबर की दरम्यानी रात हुर्रियत अध्यक्ष से मिलने की इच्छा जताई, ताकि उनकी बैठक नामित वार्ताकार से कराई जा सके। उन्होंने कहा कि हुर्रियत के मुताबिक ‘जबरन कराई जा रही बातचीत’ को राजनीतिक या नैतिक आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता। 
 
प्रवक्ता ने कहा कि हम वार्ता की पेशकश खारिज करते हैं...यह महज बयानबाजी और वक्त की बर्बादी है और हुर्रियत या संगठन का कोई भी धड़ा नामित वार्ताकार से न तो मिलेगा और न ही इस बेकार की कवायद में हिस्सा लेगा।
 
इससे पहले कल दिनेश्वर शर्मा ने कहा कि उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, लेकिन वह घाटी में सोमवार से शुरू हो रही बातचीत की प्रक्रिया को लेकर अपने काम से परखा जाना चाहते हैं। शर्मा ने कहा था कि मेरे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, लेकिन मेरे प्रयासों को अतीत के चश्मे से नहीं, बल्कि गंभीरता के साथ परखना होगा। 
 
खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख ने कहा कि कश्मीर में कई पक्षों के साथ बातचीत की प्रक्रिया आरंभ होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शर्मा को कश्मीर के लिए वार्ताकार घोषित किया था और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से दिए गए भाषण का उल्लेख भी किया था। 
 
पीएम मोदी ने बीते 15 अगस्त के अपने भाषण में कहा था कि ना गाली से, ना गोली से, परिवर्तन होगा गले लगाने से। यह पूछे जाने पर कि वह आगे क्या करेंगे तो शर्मा ने कहा कि मेरे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि रातोंरात हालात बदल दूं. परंतु मेरी यह कोशिश होगी कि राज्य में स्थायी शांति सुनिश्चित की जाए।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख