बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BMC ने कंगना को होम क्वारंटाइन से छूट प्रदान की
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (13:00 IST)

BMC ने कंगना को होम क्वारंटाइन से छूट प्रदान की

Kangana Ranaut | BMC ने कंगना को होम क्वारंटाइन से छूट प्रदान की
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अभिनेत्री कंगना रनौत को 14 दिनों के गृह क्वारंटाइन के नियम से छूट प्रदान की है। राज्य से बाहर से आने वाले लोगों को नियमानुसार गृह क्वारंटाइन में रहना होता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
कंगना वर्तमान में मुंबई की तुलना पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने और बीएमसी द्वारा उनके आवास पर अवैध निर्माण तोड़े जाने के चलते चर्चा में हैं। वे बुधवार को ही हिमाचल से मुंबई पहुंची हैं। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रनौत ने गृह क्वारंटाइन के नियम से छूट की मांग करते हुए एक ऑनलाइन आवेदन दिया था, क्योंकि वे यहां संक्षिप्त यात्रा पर आई हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि वे यहां 1 सप्ताह से भी कम समय रहने वाली हैं इसलिए उन्हें अल्पकालिक आगंतुक श्रेणी के तहत छूट दी गई है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक रनौत 14 सितंबर को मुंबई से जाएंगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पप्पू कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ : मस्त है यह जोक