1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. kadve pravachan cd vasundhara raje

वसुंधरा को 'कड़वे प्रवचन' के आठवें भाग की प्रति भेंट

vasundhara raje
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को आज यहां कडवे प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर की पुस्तक कड़वे प्रवचन के आठवें भाग की प्रति भेंट की गई।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री कार्यालय में तरूण क्रान्ति मंच के सदस्यों ने यह प्रति भेंट की। मंच के के.के. टांक,  प्रकाशन संचेती, संजय शाह, नवीन संचेती एवं क्षितिज जैन ने बताया कि जैन मुनि के प्रवचनों पर आधारित इस पुस्तक का अब तक 14 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
 
उन्होंने बताया कि इस पुस्तक के पूर्व में सात अंक प्रकाशित हो चुके हैं जिनकी सात लाख प्रतियां बिक चुकी हैं। (वार्ता)