sundarkand

जोधपुर सांप्रदायिक हिंसा : पुलिस पर पथराव के बाद 51 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

Updated: रविवार, 23 जून 2024 (00:34 IST)
Jodhpur communal violence case : राजस्थान में जोधपुर के सूरसागर इलाके में ईदगाह के द्वार के निर्माण को लेकर भड़की सांप्रदायिक हिंसा में 2 पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग घायल हो गए। शुक्रवार रात की हिंसा के सिलसिले में अब तक 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 6 पुलिस थाना क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
ALSO READ: Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 200 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात की हिंसा के सिलसिले में अब तक 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा छह पुलिस थाना क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
 
जोधपुर (पश्चिम) पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार यादव ने बताया कि सूरसागर इलाके में राजाराम चौक के पास ईदगाह के पीछे की तरफ द्वार के निर्माण को लेकर शुक्रवार रात झड़प हुई। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग द्वार के निर्माण का विरोध कर रहे हैं।
ALSO READ: मणिपुर हिंसा पर RSS की टिप्पणी को लेकर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
इलाके के लोगों ने ईदगाह के पीछे की ओर द्वार के निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि इससे उस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ जाएगी। पुलिस के अनुसार, निर्माण कार्य शुक्रवार शाम को शुरू हुआ था। इसके बाद शुरू हुआ टकराव हिंसक हो गया तथा पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।
 
उन्होंने कहा, हमने धारा 144 लागू कर दी है और अब तक 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात तनाव बढ़ गया और कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। वहीं पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग लगा दी गई तथा एक जीप में तोड़फोड़ की गई।
ALSO READ: मणिपुर में हिंसा के बीच सचिवालय बिल्डिंग के पास लगी भीषण आग, नजदीक ही है CM बीरेन सिंह का आवास
अधिकारी ने कहा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ दिया और आंसूगैस के चार-पांच गोले भी छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करते समय पुलिस को भी पथराव का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए पुलिस आगे नहीं बढ़ सकी।
 
पुलिस ने दोनों समुदायों के वरिष्ठ लोगों की मदद से कुछ समय के लिए स्थिति को नियंत्रित कर लिया था, लेकिन अचानक पथराव होने पर स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के अनुसार, व्यापारियों का मोहल्ला, अंबोन का बाग और सुभाष चौक सहित कई इलाकों के घरों से पथराव किया गया। पुलिस उन घरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है जहां से उस पर पथराव किया गया।
 
शुक्रवार देर रात तक स्थिति पर काबू पा लिया गया, लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी और ‘राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी’ बल को इलाके में तैनात रखा गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
ALSO READ: Haryana 2023: नूंह की सांप्रदायिक हिंसा और आरक्षण खारिज जैसी घटनाएं रहीं अहम
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस टीम अब भी संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके के घरों में छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में हिंसा फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और दंगा फैलाने समेत कानून के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

OBC बेटियों की शादी में योगी सरकार का बड़ा सहारा, 30 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला ₹60.93 करोड़ का अनुदान

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, जानें कौन-कौन शामिल

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

मैडम और सर बाथरूम में प्यार करते हैं, पढ़ाते नहीं, स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर देते हैं, बच्‍चों की शिकायत पर जांच शुरू

तमिलनाडु CM विजय के यू-टर्न पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके, कहा डर लग रहा है तो सुधारो व्यवस्था

अगला लेख