1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. JMM government has turned Ranchi into Karachi: Mohan Yadav

झामुमो सरकार ने रांची को बना दिया कराची : मोहन यादव

Chief Minister Mohan Yadav in Jharkhand
Chief Minister Mohan Yadav in Jharkhand: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर राज्य (झारखंड) की राजधानी रांची को पाकिस्तानी शहर कराची में तब्दील कर देने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है।
 
झारखंड में कम हुई हिन्दू आबादी : यादव ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण झारखंड में हिंदू आबादी में गिरावट के लिए झामुमो और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता यादव ने पलामू जिले के पांकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान लूट, झूठ, धोखाधड़ी और हिंदुओं के अपमान के लिए जाना जाता है। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड की राजधानी रांची को कराची में बदल दिया है।
घुसपैठ को संरक्षण : उन्होंने झामुमो नीत गठंधन पर बांग्लादेश से घुसपैठ को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में ‘हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट’ के लिए झामुमो और कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति जिम्मेदार है। यादव ने कहा कि यदि घुसपैठ पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इससे राज्य में भारी तबाही मचेगी और लोग अपनी संस्कृति एवं पहचान से अलग हो जाएंगे। होली, दिवाली और जन्माष्टमी जैसे हमारे त्योहार खतरे में आ जाएंगे। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय के विरूद्ध नहीं, बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठ के विरुद्ध है। उन्होंने झामुमो नीत गठबंधन पर राज्य को लूटने और अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी, तभी इसका अंत होगा। यह चुनाव राज्य में लोकतंत्र की बहाली के लिए जरूरी है।
 
यादव ने लातेहार के बालूमठ में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि (झारखंड में) भाजपा सत्ता में आई तब वह भ्रष्टाचार को समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार और गलत नीतियों से तंग आ चुकी है। अब वे सत्ता परिवर्तन और राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में सुशासन एवं सुरक्षा देने के लिए कटिबद्ध है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी