सम्बंधित जानकारी
- दुनिया में कहां-कहां फैला है ‘लुलु मॉल’ का बिजनेस, क्या है इसके मालिक यूसुफ अली की कामयाबी की कहानी और ‘इंडियन कनेक्शन’
- कतर: हथियारबंद हमलावरों ने फैक्ट्री में घुसकर की गोलीबारी, 29 कुत्तों की मौत, कई घायल
- मोदी के मंत्री का सवाल, क्या सोनिया गांधी ‘सुपर ह्यूमन बींग’ हैं?
- राष्ट्रपति चुनाव में आया पहला रुझान, द्रौपदी मुर्मू आगे (Live Update (Live Update)
- ट्रक बिजली के खंभे से टकराया, करंट लगने से चालक की मौत
भूस्खलन से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, एक हजार वाहन फंसे
बनिहाल/जम्मू। भारी बारिश व भूस्खलन के बाद रामबन जिले में कई स्थानों पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्ग पर अवरोध की वजह से करीब 1,000 वाहन वहां फंस गए। इनमें अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का काफिला भी शामिल है।
कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग को बड़े-बड़े पत्थरों के गिरने से रास्ता बाधित होने और रामबन जिले में 4 स्थानों पर भूस्खलन होने की वजह से बंद करना पड़ा। कैफेटेरिया मूर रामबन में बुधवार रात से पत्थर गिरने की वजह से राजमार्ग बंद है।
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर जाने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों को फिलहाल चंद्रकूट और नाशरी में रोका गया है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग को आवाजाही के लिए बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
