शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. हिमाचल प्रदेश में 2.5 किग्रा चरस के साथ इसराइली नागरिक गिरफ्तार
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (10:32 IST)

हिमाचल प्रदेश में 2.5 किग्रा चरस के साथ इसराइली नागरिक गिरफ्तार

Charas
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 2.5 किलोग्राम चरस के साथ 42 वर्षीय इसराइली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। कुल्लू पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि यरुशलम का शाउल बोरोव मनाली से दिल्ली जा रही निजी बस में सवार था।
उन्होंने बताया कि कुल्लू पुलिस ने टीसीपी बजौरा में जांच के दौरान रविवार रात को उसके पास से 2.50 किलोग्राम चरस बरामद की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि बोरोव एक पर्यटक वीजा पर भारत आया था और वाराणसी जा रहा था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें
सोमवार को भी शेयर बाजार पर दिखा बजट का असर, गिरावट के साथ खुले