• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. doctor kafeel khan arrested from mumbai by up stf
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (08:34 IST)

डॉक्टर कफील खान को STF ने किया गिरफ्तार, AMU में धार्मिक भावना भड़काने का आरोप

डॉक्टर कफील खान को STF ने किया गिरफ्तार, AMU में धार्मिक भावना भड़काने का आरोप - doctor kafeel khan arrested from mumbai by up stf
मुंबई। उत्तरप्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने डॉक्टर कफील खान को बुधवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। कफील खान पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
 
आरोप है कि 12 दिसंबर को कफील खान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी AMU में CAA पर भड़काऊ भाषण दिया था। धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में कफील खान पर एफआईआर दर्ज हुई थी।
 
अलीगढ़ के सिविल लाइन थाने में स्थानीय चौकी इंचार्ज ने कफील पर एफआईआर दर्ज कराई थी। एसटीएफ के मुताबिक कफील खान को गुरुवार को मुंबई बाग विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था।
 
डॉक्टर कफील खान साल 2017 में तब चर्चा में आए थे जब गोरखपुर के राजकीय बीआरडी अस्पताल में दो दिन के अंदर 30 बच्चों की मौत हो गई थी।
 
घटना समय कफील खान एईएस वार्ड के नोडल अधिकारी थे। बच्चों की मौत के मामले में शासन ने कफील खान को सस्पेंड कर दिया था।
 
कफील खान लगभग 7 महीने तक जेल में बंद रहे। अप्रैल 2018 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। डॉक्टर कफील ने अपने निलंबन को लेकर चल रही जांच को कोर्ट में चुनौती दी थी। (Photo courtesy: Twitter)
ये भी पढ़ें
नारायण मूर्ति ने रतन टाटा से पैर छूकर लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो