1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Indian Navy, Singapore yacht, cyclone Okhee

भारतीय नौसेना ने की समुद्र में फंसी सिंगापुर की नौका की मदद

Indian Navy
कोच्चि। चक्रवात ओखी के बीच, केरल और लक्षद्वीप के तट पर बचाव एवं राहत अभियान में जुटी भारतीय नौसेना ने मिनीकॉय द्वीप पर फंसे एक विदेशी पोत को ईंधन देकर मदद की।
 
आईएनएस शार्दुल को कल देर रात मिनीकॉय द्वीप के उत्तर पूर्व में 35 समुद्री मील की दूरी पर चक्रवात में फंसी सिंगापुर की नौका ‘बेस पॉवर’ का पता चला। पूछताछ करने पर नौका पर सवार सदस्यों ने मालदीव जाने के लिए 45 टन ईंधन मांगा।
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि नौका को ईंधन उपलब्ध कराया गया। प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना का एक डोर्नियर विमान और एक पोत लक्षद्वीप के पास फंसी एक नौका को बचाने के लिए रवाना हुए हैं, जिस पर 15 लोग सवार हैं। कोच्चि के पास उड़ रहे एक विमान के जरिए संदेश मिलने के बाद यह अभियान शुरू हुआ है। (भाषा)
अगला लेख
निठारी कांड मामले में सुरेन्द्र कोली दोषी करार, सजा कल