शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. In his own marriage, the groom's king fired
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (08:40 IST)

अपनी ही शादी में दूल्हे राजा ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला

groom king
मुंगेर। बिहार के मुंगेर में अपनी ही शादी में दूल्हे राजा ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। आज तक आपने बारातियों को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते ही देखा होगा लेकिन बिहार के मुंगेर जिले में खुद दूल्हे राजा हाथ में बंदूक लेकर फायरिंग करते नजर आया।

बारातियों के बीच इस बंदूकबाज दूल्हे ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बारात में मौजूद साथी भी दूल्हे को देख बंदूक लेकर ठांय-ठांय करने लगा। इस दौरान बारात में शामिल लोगों की सांसें थम सी गई। दूल्हे को फायरिंग करते देख लोग भी हैरान थे।
 
दूल्हे को बंदूक चलाते देख बारातियों ने अपने कैमरे में तस्वीरें कैद कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तब लोगों ने इस घटना की जांच की मांग कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल हुए इस वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।