manglik dosh calculator
✕

हुबली हत्याकांड : आरोपी के पिता ने मांगी माफी, बेटे को कड़ी सजा की मांग

Updated: रविवार, 21 अप्रैल 2024 (13:53 IST)
Hubli murder accused's father apologizes : हुबली में एक कॉलेज परिसर में कांग्रेस के एक पार्षद की बेटी की कथित तौर पर हत्या करने वाले 23 वर्षीय फैयाज के पिता ने पीड़ित परिवार से माफी मांगी है और अपने बेटे को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
 
स्कूल शिक्षक एवं फैयाज के पिता बाबा साहेब सुबानी ने शनिवार को मीडिया से कहा कि उन्हें गुरुवार शाम करीब छह बजे घटना के बारे में पता चला और वह अपने बेटे के कृत्य से पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने नम आंखों से कहा, उसे (फैयाज) ऐसी सजा दी जाए कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिमाकत न करे। मैं हाथ जोड़कर नेहा के परिवार के सदस्यों से माफी मांगता हूं। वह मेरी बेटी की तरह थी।
 
सुबानी ने कहा कि वह और उनकी पत्नी पिछले छह साल से अलग रह रहे हैं और फैयाज अपनी मां के साथ रहता था तथा जब भी उसे पैसों की जरूरत होती थी तो वह उन्हें फोन करता था। उन्होंने आखिरी बार करीब तीन महीने पहले अपने बेटे से बात की थी।
ALSO READ: UP: दोहरे हत्याकांड में दोषी को मृत्युदंड, 2.25 लाख का जुर्माना भी
फैयाज के पिता ने कहा कि करीब आठ महीने पहले नेहा के परिवार ने उन्हें फोन कर जानकारी दी थी कि उनका बेटा नेहा को परेशान कर रहा है। अपने बेटे की गलती स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि फैयाज और नेहा एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने कहा, फैयाज ने मुझे बताया था कि वह उससे शादी करना चाहता है लेकिन मैंने हाथ जोड़कर उसे इनकार कर दिया था।
 
मेरे बेटे की वजह से मेरे शहर पर कलंक लग गया : अपने बेटे के कृत्य की निंदा करते हुए फैयाज के पिता ने कहा कि किसी को भी महिलाओं के खिलाफ ऐसा अत्याचार नहीं करना चाहिए। उन्होंने रोते हुए हाथ जोड़कर कहा, मैं कर्नाटक के लोगों से मुझे माफ करने का अनुरोध करता हूं। मेरे बेटे ने गलत किया है। कानून उसे सजा देगा और मैं इसका स्वागत करूंगा। मेरे बेटे की वजह से मेरे शहर पर कलंक लग गया है। मुनावल्ली (फैयाज का गृह नगर) के लोग कृपया मुझे माफ कर दें।
ALSO READ: Chhattisgarh में नक्सलियों ने की BJP कार्यकर्ता की हत्या, सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान
नेहा का परिवार यह मांग कर रहा है कि आरोपी को मौत की सजा दी जाए तभी उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। परिवार के लोगों ने कहा कि उनकी बेटी का फैयाज से कोई रिश्ता नहीं था और आरोपी ने नेहा को इसलिए चाकू से गोदा क्योंकि उसने फैयाज का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
 
मौत की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन : राज्य के कई हिस्सों में फैयाज को मौत की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए गए हैं। हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ (23) की 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज के परिसर में कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वह एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी जबकि फैयाज उसका पूर्व सहपाठी है।
 
नेहा कुछ समय से उसे नजरअंदाज कर रही थी : पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, फैयाज ने नेहा पर कथित तौर पर कई बार चाकू से वार किया। पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन नेहा कुछ समय से उसे नजरअंदाज कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख